बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप लगा जाम, एंबुलेंस 102 फंसी रही, पुलिस ने खुलवाया जाम
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे की ललौली चौराहे के समीप मुगल रोड में शुक्रवार को दिन में 11:30 बजे जाम लग गया। जाम में 102 एंबुलेंस भी फंस गई। इसके अलावा अन्य वाहन भी काफी देर फंसे रहे। यहा तक पैदल यात्री भी भीषण गर्मी में परेशान हुए। हालांकि जाम लगने के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और प्रयास कर जाम को खुलवाने का काम किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।