मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में रॉकी केस हुआ हाई प्रोफाइल, पत्नी और सौतेले बेटे पर हत्या का शक, रॉकी की तलाश को लेकर ग्रामीणों ने खोला
बेहड़ा आस्सा गांव से लापता विकसित उर्फ रॉकी का मामला अब हाई प्रोफाइल बन गया है। सैकड़ों ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ SSP कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार ने रॉकी की पत्नी रेणु और उसके पूर्व पति के बेटे पर हत्या का शक जताया है। बड़ौत स्थित रेणु का घर बंद मिला और मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। SSP ने 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया है।