गायघाट: बहादुरपुर के एक लीची स्पॉट कंपनी में असामाजिक तत्वों ने जमकर की मारपीट, दो कर्मी गंभीर रूप से हुए घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक लीची स्पॉट कंपनी में असामाजिक तत्वों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ किया। इस मामले में शनिवार दोपहर दो बजे में कारवाई की गई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इस घटना में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।