कलान: धियरपूरा में खेत पर जानवर चराते समय युवक पर हुआ हमला, हाथ टूटने का आरोप; पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत
मिर्जापुर (शाहजहाँपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के धियरपुरा निवासी छविनाथ ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की शाम वह खेत पर अपने पालतू जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान भरतपुर निवासी पवन कुमार समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया