परसथुआ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। पुलिस ने इस दौरान एसटीएफ के सहयोग से परसथुआ निवासी पप्पू शर्मा पिता द्वारिका शर्मा को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं कट्टा बनाने वाले उपकरण को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से की है। जिसे शुक्रवार को जेल भेजा गया है।