उदवंत नगर: बामपाली से पिकप पर लदा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त किया
बामपाली मोड़ के पास उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर पिकअप पर लदी 10 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान पिकअप पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि यूपी से पटना शराब लेकर जा रहे थे। जब्त शराब की मात्रा 1063 लीटर है। इस दौरान पटना के अमित कुमार और निखिल को पकड़ा गया है।