मुरैना: सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत ग्राम गुड़ा चंबल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
Morena, Morena | Jul 5, 2026 मुरैना जिले के थाना देवगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत ग्राम गुड़ा चंबल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर और उनकी टीम मौजूद रही और साइबर फ्रॉड के बारे में आम जन को जानकारी दी गई।