होशंगाबाद नगर: जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रो पर किसानो की सुविधाओ के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी,कलेक्टर ने दी जानकारी
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे बताया कि जिले में चरणबद्ध तरीके से सभी मूंग उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। वर्तमान में कुछ केंद्रों पर खरीदी शुरू हो चुकी है आज गुरुवार शाम तक जिले के सभी उपार्जन केंद्र पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होने लगेंगे। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्रों पर भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।