कैराना: कैराना नगर के विभिन्न मोहल्लों में विद्युत विभाग की टीम ने की छापेमारी, चार घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चतुर्थ के निर्देश पर कैराना में देवी मंदिर विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ नगर में छापेमारी अभियान चलाया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आलकलां, जोड़वा कुआं बाजार, सिदरयान व दरबारखुर्द में चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी।