शाहपुरा: हत्या के प्रयास का आरोपी डेढ़ साल बाद गोंदिया से गिरफ्तार, बरगी पुलिस को मिली सफलता, ₹10 हजार का था इनाम
जबलपुर के बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि बरगी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 01.01.2025 को प्रार्थी मूलचंद बरकड़े पिता केहरी प्रसाद बरकड़े, उम्र 35 साल