पिड़ावा: दिलावरा के पास पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी आवागमन नहीं शुरू, बायपास पर हो रहे हैं हादसे
पिड़ावा क्षेत्र के दिलावरा गांव के पास सड़क निर्माण के दौरान दो पुलियानों का भी निर्माण करवाया है करीब डेढ़ महीने पहले दोनों पुलिया बनकर तैयार हो चुकी है।लेकिन संवेदक की लापरवाही के चलते दोनों पुलियाओं पर आवागमन शुरू नहीं किया है।संवेदक ने ग्रेवल डालकर वैकल्पिक बायपास बना रखा है। जिस पर से गुजरते समय प्रतिदिन कई बाइक चालक व राहगीर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।