पिपरिया: पथुआ दियारा में 10 पर्चाधारी किसानों के 24 बीघा खेत से गेहूं की फसल की लूट, थाने में शिकायत दर्ज
पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ दियारा में 10 पर्चाधारी किसानों के 24 बीघा खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल को दबंगों ने जबरन हार्वेस्टर से काट लिया. घटना रविवार एवं सोमवार के बीच रात की बताई जा रही है. सोमवार अपराह्न 3 बजे पिपरिया थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया गया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी किया गया.