धमतरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी क्षेत्र को 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के 102 विकास कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली। जिनकी कुल लागत 465 करोड़ रुपये से अधिक है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना एवं नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।