खंडवा: नाली बंद... और बर्बाद हो गई पूरी तैयारी! किसान की 25 क्विंटल प्याज की कलियां पानी में डूबीं, पुलिस जांच में जुटी
खंडवा में बारिश के बीच एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि पड़ोसी ने नाली बंद कर दी, जिससे बारिश का पानी सीधे उसके घर में घुस गया। इस पानी में खेती के लिए रखी करीब 25 क्विंटल प्याज की कलियां भीग गईं और खराब हो गईं।