तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 3 शराबियों और 6 न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस अलग अलग जगहों से 3 शराबी व 6 न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार शाम 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वारंटी मजूराहा का अखिलेश सहनी, दिनेश सहनी,राजीव कुमार,गदरिया का रावण यादव उर्फ रविंद्र, माधोपुर का छठु ठाकुर,पवन साह व रघुनाथपुर का राजन सहनी, दीपलाल सहनी व सेनवरिया का संजय पंडित शामिल है।