तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों से बिना नंबर प्लेट की 10 बाइक जब्त की
एसपी के निर्देश पर तुरकौलिया पुलिस अलग अलग जगहों से गुरुवार 12 बजे 10 बिना नम्बर प्लेट की बाइक जब्त किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार 12 बजे से 3 बजे तक वाहन जांच के दौरान 10 बाइक जब्त की गई। जिसकी सूचना जिला को दे दी गई है। बता दें कि एसपी स्वर्ण प्रभात ने बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी सड़क पर देखते ही पुलिस को जब करने का निर्देश दिया है ।