तुरकौलिया: जीविका द्वारा तुरकौलिया में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में गुरुवार को 278 युवकों को ऑन स्पॉट जॉब दिया गया
जीविका द्वारा तुरकौलिया में गुरुवार को आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 278 युवकों को ऑन स्पॉट जॉब दिया गया। जीविका डीपीएम गणेश पासवान ने गुरुवार 5 बजे बताया 1137 लोगो ने निबंधन कराया था। जहां 278 लोगो को रोजगार मिला। 112 युवक कौशल विकास में प्रशिक्षण हेतु निबंधन कराया। उद्घाटन डीडीसी रामशरण पांडेय,डीआरडीए निदेशक जयराम चौरसिया व गणेश पासवान ने किया।