तुरकौलिया: फुटबॉल मैदान तुरकौलिया से मंगलवार को जीविका के अधिकारियों ने रोजगार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
फुटबॉल मैदान तुरकौलिया से मंगलवार दो बजे रोजगार सह मार्गदर्शन प्रचार रथ के जीविका के अधिकारियों द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जीविका के अभिषेक आनन्द ने बताया कि 12 दिसम्बर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक हिस्सा लेंगे। विभिन्न कम्पनियों से आए उनके प्रतिनधि योग्यता के अनुसार उन्हें ऑन स्पॉट रोजगार देंगे।