भगवानपुर: काजी रसलपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: पांच बच्चों की मां की मौत, गांव में पसरा मातम
तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत काजी रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित दुर्गा स्थान के समीप तेघड़ा-बनवारीपुर पथ पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक पर सवार चार नाबालिग युवकों ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी।