प्रतापपुर: परिचित के घर से युवक का अपहरण, रास्ते में पीट-पीटकर हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी: प्रतापपुर पुलिस
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को परिचित के घर से जबरन उठाया और रास्ते भर लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से मारते हुए ले गए। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर।