दुधि: जुर्रा प्राथमिक विद्यालय में गिरे पेड़ और तार का मलबा नहीं हटाया गया, 15 दिन बाद भी खतरा, स्कूल खुला
बभनी के जुर्रा प्राथमिक विद्यालय में 15 दिन पहले आए आंधी-पानी के कारण गिरे पेड़ और बिजली के तारों का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। मंगलवार से विद्यालय का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन प्रांगण में बिखरा मलबा और टूटे तार बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं।यह घटना 15 दिन पूर्व हुई थी जब तेज आंधी के कारण विद्यालय परिसर में लगा महुआ का एक पेड़ गिर गया था।