डुमरांव: पुराना भोजपुर मठिया में 12 घंटे से अधिक बिजली गुल, लोग बेहाल, भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से खासा परेशानी
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 डुमरांव क्षेत्र के पुराना भोजपुर मठिया स्थित पाश्चिम टोला के समीप लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से गुरुवार रात करीब 8 बजे से ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से इलाके के सैकड़ों उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे और उमस भरी गर्मी में गुजरानी पड़ी।