शिवपुरी नगर: न्यायालय के बाहर पीड़ित परिवार पर हमला, FIR की कॉपी छीनी और फाड़ी; मामला वापस लेने की धमकी
शिवपुरी में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत दर्ज कराने जा रहे एक परिवार के साथ न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, एफआईआर की कॉपी छीनकर फाड़ दी और मामला वापस लेने का दबाव बनाया। घटना के बाद परिवार ने आज सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।