लखीमपुर: फूलबेहड़ के सहकारी समिति में विधायक मंजू त्यागी द्वारा पर्चा छीनने के बाद आक्रोशित सपाइयों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
लखीमपुर जिले में सहकारी समिति के चुनाव के नामांकन के दौरान फूलबेहड़ सहकारी समिति में श्रीनगर से महिला विधायक मंजू त्यागी का पर्चा छीनने के मामले में सपा कार्यारता भड़क गए हैं। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मंजू त्यागी को सहकारी समिति परिसर में घेरकर नारेबाजी की है। जिसके बाद पुलिस ने सपाइयों पर लाठी चार्ज कर दिया है।