लखीमपुर: चहमलपुर के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव पीएम हाउस पहुंचे परिजनों ने की शिनाख्त
चहमलपुर के पास गन्ने के खेत में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया था। आज कोमल ने मृतक की खिलाफ अपने भाई सोनू गौड़ पुत्र रमाकांत निवासी गांव चौरठिया पोस्ट कंचनपुर कोतवाली क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ के रूप में की है।