लखीमपुर: शहर के पोस्टमार्टम हाउस पर डीजल मांगने के मामले में सीएमओ ने लिया संज्ञान, दो सदस्यीय जांच टीम की गठित
लखीमपुर शहर के पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को बत्ती गुल होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम समय पर नहीं हो सका। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम करने के लिए जनरेटर में डीजल भरवाने की उनसे मांग की गई है। मामले में गुरुवार को सीएमओ डॉ.संतोष गुप्ता ने संज्ञान लिया है। दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।