बदायूं के कस्बा उझानी में गुरुवार को डेढ़ बजे के आसपास त्यौहारों के मद्देनजर नगर में बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए उझानी के कछला रोड पर यातायात प्रभारी रामसेवक राठौर व यातायात कांस्टेबल लेखराज पूरी तरह सतर्क नजर आये। घंटाघर चौराहा से कछला रोड तक अपनी पैनी नजर बनाए रहे, जिससे जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।