किशनगढ़ बास: खैरथल में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Apr 12, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 2 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। राज्य मानवाधिकार आयोग राज्य महिला आयोग तथा राजकीय कार्मिकों से संबंधित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।