बालाघाट: अतिक्रमण हटाने पर बवाल: जिला पंचायत सदस्य के पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, प्रशासन ने टाला हादसा
मुख्यालय से लगे कोसमी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत सदस्य रूखमणि माहुले के पति मुकेश माहुले ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार कोसमी पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में मुकेश माहुले द्वारा अतिक्रमण किया गया था,