लक्ष्मीपुर: जमुई जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर मेला आयोजित किया गया
जमुई के रावणेश्वर हॉल में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोलर मेला आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ने 11 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने सभी जिले के प्रखंडों के नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने की अपील की।