मड़ियाहू: भाकियू टिकैत ने धरना देकर सौंपा मांग पत्र
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मड़ियाहूं तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपा गया।