गिरिडीह: पचंबा पुलिस ने तौफीक अंसारी हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
पचंबा पुलिस ने तौफीक अंसारी हत्याकांड के आरोपी बंटी टायसन को गिरफ्तार कर रविवार को 1 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया।दरअसल पिछले मंगलवार को पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में चदरा पुल के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया था, जिसकी पहचान आजाद नगर निवासी तौफीक अंसारी के रूप में हुई थी।