फूलपुर: ऑपरेशन वज्रपात के तहत पवई पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवक को किया चिन्हित
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत पवई थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है पुलिस के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र के कछरा गांव निवासी संगम पुत्र अरविंद इंस्टाग्राम पर "माफिया किंग" नाम से गैंग बनाकर वीडियो और रील्स पोस्ट कर रहा था ।