जांजगीर: जिले में मनरेगा से संवर रहे गांव, रोजगार के साथ जल संरक्षण संचय भी हो रहा मजबूत
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और जल संरक्षण संचय का मजबूत आधार बनती जा रही है। मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं जल संरक्षण कार्य ग्रामीणों के लिए रोजगार और आजीविका का नया ढांचा तैयार कर रहे हैं। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्तमान में तालाब।