बांका: इंग्लिशमोड़-पुनसिया मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों पर रोक लगने से शहर में यातायात जाम
Banka, Banka | May 14, 2026 इंग्लिशमोड़–पुनसिया मुख्य मार्ग पर पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद शहर के अंदरूनी मार्गों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार की सुबह 5:00 से ही शहर में वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई