महोबा जनपद के गौरहारी गांव निवासी रामपाल के 26 वर्षीय पुत्र संतोष ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।