सहारनपुर: सहारनपुर में तमंचों के साथ युवकों का डांस हुआ वायरल, पुलिस जांच जारी, एसपी देहात मयंक पाठक ने दी जानकारी
सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथों में अवैध तमंचे लेकर खुलेआम डांस और स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल क्लिप में युवक हथियार लहराते हुए दबंगई दिखा रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं।