जशपुर: कुनकुरी जनकल्याण शिविर में मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लिया जायजा, 284 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी जनपद पंचायत परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर का अवलोकन कर हितग्राहियों से संवाद किया। शनिवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में 332 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 284 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने।