गुलगंज थाना क्षेत्र के सेंदखुरी के रहने वाले तुलसी यादव खेत से लौट रहे थे तभी 4 लोगों ने रास्ते में रोककर उनके साथ लाठी डंडो से मारपीट कर दी,मारपीट की वजह नाली का पानी खेत में जाने को लेकर बताया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल ने आज 27 जून दोपहर 1:00 बजे बताया कि थाने में शिकायत कर दी है।