राउमावि सिद्धमुख में एसपीसी दल द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य अंतर सिंह महला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य चौक होते हुए पुलिस थाने तक पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। रैली में नशामुक्ति का संदेश दिया।