समस्तीपुर: धुरलख गांव में भोज के बकाया पैसे को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव के रहने वाले गणेश कुमार ने बताया गांव के ही एक व्यक्ति के यहां भोज में खाना बनाया था। जिसके मद में 2300 रुपया बकाया था। बकाया रुपए की मांग की गई उन्हें उनके पिताजी एवं भाभी के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट की घटना रविवार 7:00 बजे सुबह की बताई गई है।