समस्तीपुर: एसपी अशोक मिश्रा ने मोहिउद्दीन नगर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे को मोहिउद्दीन नगर थाने का निरीक्षण किया। एसपी के आगमन को लेकर पुलिस पदाधिकारी से लेकर पुलिस के जवान व अन्य पूरी तरह चौकस थे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अध्यक्षों को लंबित केस का जल्द निष्पादन करने, फरार वारंटी की गिरफ्तारी करने, क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने का हिदायत दी।