डुमरांव: 6 माह में 5 किमी सड़क नहीं बनी, जाम से लोग परेशान
Dumraon, Buxar | Apr 11, 2026 डुमरांव में मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार से लेकर पुराना भोजपुर तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार कार्य छह माह बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अगस्त माह में 1.38 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया था।