अजयगढ़: कांग्रेस पार्टी अजयगढ के पदाधिकारियों ने अस्पताल में फल वितरण कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन
Ajaigarh, Panna | Aug 20, 2024 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया । उक्त कार्यक्रम युवक कॉंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश उर्फ रवि यादब के नेतृत्व में आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।