अजयगढ़: 26 को जन्माष्टमी पर्व का होगा भव्य आयोजन कार्यक्रम को लेकर सर्व समाज की रेस्ट हाउस अजयगढ में बैठक हुई सम्पन्न
Ajaigarh, Panna | Aug 18, 2024 अजयगढ में आगामी पर्व जन्माष्टमी को लेकर सर्व समाज की बैठक रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई जिसमें 26 अगस्त दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा माधौगंज से दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी जो जय स्तंभ होते हुए पुराना बस स्टैंड से काली माता खोय मोहल्ला पुराना पावर हाउस से कछियाना मोहल्ला से थाना होते हुए सरस्वती मंदिर के बगल से रामबाग मंदिर में समाप्त होगी ।