अजयगढ़: जनशिक्षा केंद्र बीरा अन्तर्गत प्राइवेट स्कूलों में
छुआ छूत का दंश झेल रहे हरिजन समाज के नोनिहाल
एडमीशन के लिए किया मना
Ajaigarh, Panna | Aug 20, 2024 जनशिक्षा केंद्र बीरा अन्तर्गत लगभग तीन माह से हरिजन बच्चो को पढ़ाने हेतु उनके मां बाप के द्वारा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन हेतु प्रयास किया जा रहा है परन्तु बच्चो के एडमिशन के बीच छुआछूत हावी नजर आ रही है । लगभग एक दर्जन से अधिक हरिजन बच्चे को छुआछूत के कारण अच्छी शिक्षा नही मिल पा रही है जिसमे बीआरसीसी अधिकारी अरविंद सिंह ने कार्यवाही की बात कही गई ।