हनुमानगढ़: टाउन में महिला शोरूम मैनेजर पर गबन के आरोप में मामला दर्ज, ऑडिट में ₹2 लाख 73 हजार के कपड़े मिले गायब
हनुमानगढ़ टाउन में एक कपड़ा शोरूम से लाखों रुपए के कपड़े गायब होने का एक मामला सामने आया है। शोरूम संचालक की रिपोर्ट के आधार पर थाना में महिला मैनेजर के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ टाउन की क्राउन सिटी निवासी अंश छाबड़ा ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।