छतरपुर नगर: लुटेरी दुल्हन शादी के बाद जेवरात लेकर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही समय बाद दुल्हन घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। इस संबंध में छतरपुर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने 30 अप्रैल को दोपहर करीब 4:30 बजे जानकारी दी है।