बड़वानी: पानसेमल पुलिस का सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, थाना प्रभारी ने बाइक शोरूम संचालकों के साथ की बैठक
बड़वानी जिले के पानसेमल में बाइक शो-रूम संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वगेन द्वारा इस बैठक में वाहन बिक्री प्रक्रिया को सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं शो-रूम परिसर में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने व अन्य निर्देश दिए है