पुलिस अभिरक्षा में मौत पर उठे सवाल, संतोष व अनीश दूबे को गलत फंसाने का आरोप; दिनेश तिवारी ने डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की
#प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में अर्जुन गौतम की मृत्यु के प्रकरण दर्ज मुकदमे के मामले को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पट्टी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय नेता दिनेश तिवारी एडवोकेट ने बुधवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच स्वयं जिलाधिकारी द्वारा किए जाने की मांग की।
दिनेश तिवारी ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु अत्यंत गंभीर विषय है और इस मामले में जनता को न्याय होता हुआ दिखाई देना चाहिए। उन्होंने एफआईआर संख्या 403/2026, थाना पट्टी की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच की प्रभावी निगरानी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में संतोष दूबे एवं अनीश दूबे को पीड़ित बताते हुए आरोप लगाया गया कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। दिनेश तिवारी ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में दोनों के विरुद्ध आरोप निराधार पाए।
#pratapgarh #pratapgarhnews #pratapgarhup72